Monday, January 28, 2019

तुलसी गबार्ड ने कहा- मीडिया ने मुझे और समर्थकों को धार्मिक पक्षपात का शिकार बनाया

अमेरिका में अगले राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारी पेश करने वाली डेमोक्रेट्स तुलसी गबार्ड ने मीडिया पर “धार्मिक पक्षपात’’ का आरोप लगाया। अमेरिकी की पहली हिंदू सांसद तुलसी ने कहा कि उनके नाम के कारण समर्थकों और दानदाताओं पर हिंदू राष्ट्रवादी होने का आरोप लगा रहा है। तुलसी ने रविवार को धार्मिक समाचार सेवा के लिए लिखे संपादकीय में यह बात कही।

मोदी से मुलाकात को लेकर निशाना बनाया जा रहा
तुलसी 2013 से अमेरिका के हवाई राज्य से हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में डेमोक्रेट सांसद हैं। उन्होंने कहा, “मैं पहली हिंदू-अमेरिकी हूं, जिसे कांग्रेस में चुना गया और अब राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए पेश किया गया। इस पर मुझे गर्व है।”

तुलसी ने 11 जनवरी को अपनी उम्मीदवारी का ऐलान किया था। अगर वे डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ डेमोक्रेट उम्मीदवार चुनी जाती हैं और चुनाव जीतती हैं, तो अमेरिका की सबसे युवा और पहली महिला राष्ट्रपति होंगी। तुलसी अमेरिका की पहली गैर-ईसाई और पहली हिंदू राष्ट्रपति भी होंगी।

उन्होंने कहा, “भारत में लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मेरी मुलाकात को लेकर भी बार-बार मुझे निशाना बनाया जा रहा। जबकि राष्ट्रपति (बराक) ओबामा, मंत्री (हिलेरी) क्लिंटन, राष्ट्रपति (डोनाल्ड) ट्रंप और कांग्रेस के मेरे कई साथी मोदी से मुलाकात और उनके साथ काम कर चुके हैं।”

तुलसी ने पूछा कि आज यह मेरे साथ हो रहा है कल मुस्लिम या यहूदी अमेरिकी के साथ होगा। या फिर जापानी, लैटिन अमेरिका या अफ्रीकी अमेरिकी के साथ भी हो सकता है।

प्राइमरी चुनावों में जीत जरूरी
राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने के लिए तुलसी को प्राइमरी चुनावों में जीत हासिल करनी होगी। उनका मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी के कम से कम 12 सांसदों के साथ होगा। उनसे पहले डेमोक्रेटिक सीनेटर एलिजाबेथ वॉरेन भी दावेदारी पेश कर चुकी हैं। भारतीय मूल की कमला हैरिस (54) भी दावेदारों की दौड़ में शामिल हैं।

तुलसी ने गीता के नाम पर शपथ ली थी
37 साल की तुलसी का जन्म अमेरिका के समोआ में एक कैथोलिक परिवार में हुआ था। उनकी मां कॉकेशियन हिंदू हैं। इसी के चलते तुलसी गबार्ड शुरुआत से ही हिंदू धर्म की अनुयायी रही हैं। सांसद बनने के बाद तुलसी पहली सांसद थीं, जिन्होंने भगवत गीता के नाम पर शपथ ली थी।

Thursday, January 17, 2019

ऋषभ पंत के साथ नज़र आ रही लड़की कौन है

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा युवा सितारों में जिस खिलाड़ी की चर्चा सबसे ज़्यादा होती है उनमें ऋषभ पंत का नाम ज़रूर शामिल किया जाता है.

21 साल के ऋषभ का मैदान के भीतर का अंदाज़ जितना आक्रामक और निराला है, उतने ही बिंदास वे मैदान के बाहर भी नज़र आते हैं.

टीम इंडिया का यह युवा विकेटकीपर ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ में प्रभावशाली प्रदर्शन करने के बाद फ़िलहाल वनडे मुकाबलों से बाहर है.

ऋषभ ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ वनडे टीम में नहीं हैं लेकिन टीम से बाहर होने का यह मतलब नहीं कि पंत खबरों से भी बाहर हो जाएं.

विस्फोटक बल्लेबाज़ पंत ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है. इस तस्वीर में पंत एक लड़की के साथ नज़र आ रहे हैं.

पोस्ट के साथ पंत ने लिखा है, ''मैं बस तुम्हें खुश रखना चाहता हूं क्योंकि तुम ही मेरी खुशी का राज़ हो.''

पंत की इस पोस्ट के बाद यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि तस्वीर में दिख रही लड़की उनकी गर्लफ्रेंड हो सकती है.

जिस लड़की के साथ पंत ने तस्वीर साझा की है उनका नाम ईशा नेगी है.

ईशा ने भी वही तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है.

हालांकि ईशा ने अपनी पोस्ट के साथ जो कैप्शन लिखा है वह इन दोनों के रिश्ते को और ज़्यादा साफ करता है.

ईशा ने लिखा है, ''माय मैन, माय सोलमेट और मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरा प्यार.''

ईशा के फ़ेसबुक अकाउंट के अनुसार वे देहरादून की रहने वाली हैं. देहरादून के जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल से उन्होंने पढ़ाई की है.

फिलहाल वे नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी साहित्य में ग्रैजुएशन कर रही हैं.

इसके साथ ही ईशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है कि वे इंटीरियर डिज़ाइनिंग के क्षेत्र में भी हाथ आजमा रही हैं.

अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में ईशा ने बताया है कि उन्हें हाइड्रोफोबिया है. हाइड्रोफोबिया का मतलब होता है पानी से डर लगना.

इस पोस्ट में उन्होंने स्वीमिंग पूल के पास खड़े होकर कुछ तस्वीरें खिंचवाई हैं.

अपनी अधिकतर तस्वीरों में ईशा अकेली ही नज़र आ रही हैं.

ऋषभ पंत हाल ही ऑस्ट्रेलिया में खेली गई चार मैचों की टेस्ट सिरीज़ के दौरान काफ़ी चर्चा में रहे.

पंत ने यहां विकेटकीपिंग के अलावा बल्ले से भी महत्वपूर्ण योगदान दिया.

सिडनी टेस्ट में उन्होंने बेहतरीन 159 रनों की पारी खेली. इस टेस्ट सिरीज़ में पंत चेतेश्वर पुजारा के बाद दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने.

जहां तक पंत के निजी जीवन की बात है. वे मूलतः उत्तराखंड के हरिद्वार ज़िले के रहने वाले हैं.

पहाड़ी परिवार में जन्में पंत ने अपनी शुरुआती शिक्षा रुड़की शहर से पूरी की इसके बाद क्रिकेट में करियर बनाने के मकसद से उन्होंने दिल्ली का रुख किया.

ऋषभ पंत ने भारत की अंडर-19 टीम में अपने प्रदर्शन के दम पर आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स का ध्यान अपनी ओर खींचा.

आईपीएल के रास्ते ही पंत को भारतीय टीम में भी जगह मिली.

फिलहाल पंत को धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है.

उनकी आक्रामकता और विकेटकीपिंग को देखते हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग उन्हें महान विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट के समान बता चुके हैं.

कहा जा सकता है कि क्रिकेट की पिच सरपट दौड़ते पंत ने अब दुनिया को अपने 'लेडी लक' के बारे में बता दिया है.

Wednesday, January 9, 2019

दिल्ली में गायों के लिए पीजी हॉस्टल: आज की पाँच बड़ी ख़बरें

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय के मुताबिक यहां उनके खाने-पीने से लेकर देखभाल की सभी सुविधाएं होंगी. हॉस्टल की सुविधा के लिए गाय के मालिक को पैसा देना होगा. सभी गायों और पालतू पशुओं की सेहत पर निगरानी रखने के लिए उन पर माइक्रोचिप लगाई जाएंगी. सभी 272 वार्ड्स में पशु अस्पताल भी खोले जाएंगे.

घुम्मन हेड़ा गांव में 18 एकड़ जमीन पर गौशाला के साथ वृद्धा आश्रम बनाया जाएगा. जहां बुजुर्ग, गायों की सेवा कर सकेंगे.

आम चुनावों से पहले तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी को बड़ा झटका लगा है. पश्चिम बंगाल के विष्णुपुर से सांसद सौमित्र ख़ान बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए. कहा जा रहा है कि बोलपुर के सांसद अनुपम हज़रा भी जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

तृणमूल कांग्रेस से ही भाजपा में आये वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय ने पीटीआई से कहा, ''यह तो शुरूआत है. कई नेता कतार में हैं. देखते जाइए.''

लोकसभा में पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में तृणमूल की सीटों की संख्या अब कम होकर 33 हो गई है. ख़ान पहले कांग्रेस में थे और 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले 2013 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे. तब भी मुकुल रॉय ने उन्हें तृणमूल कांग्रेस में लाने में अहम भूमिका निभाई थी. रॉय उस समय तृणमूल कांग्रेस के महासचिव थे. रॉय 2017 में भाजपा में शामिल हो गये थे.

संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी यानी सीसीपीए की बैठक में फ़ैसला लिया गया है कि अंतरिम बजट 1 फ़रवरी को पेश किया जाएगा, और संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 13 फ़रवरी तक चलेगा.

यह बजट सरकार के लिए इस लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि चुनाव से पहले कुछ लोकप्रिय घोषणाएं की जा सकती हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री ने संसद में अपना बचाव करने के लिए 'एक महिला' को आगे किया है क्योंकि वह खुद अपना बचाव नहीं कर सकते.

उनकी इस टिप्पणी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीखी प्रतिक्रिया दी और विपक्ष पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण का अपमान करने का आरोप लगाया.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को जयपुर में आयोजित किसान रैली में कहा था कि 56 इंच का सीना रखने वाला चौकीदार भाग गया और एक महिला सीतारमण जी से कहा कि मेरा बचाव कीजिए. मैं अपना बचाव नहीं कर सकता, मेरा बचाव कीजिए.

मोदी ने भी एक जनसभा में राहुल गांधी पर हमला किया. उन्होंने कहा कि अब विपक्ष एक महिला का अपमान करने पर उतारू हो गया है. उन्होंने राहुल की टिप्पणी की ओर इशारा करते हुए कहा, "यह देश की महिलाओं का अपमान है."

उन्होंने कहा कि सीतारमण ने रफ़ाल सौदे पर जोरदार तरीके से जवाब दिया है और अब कांग्रेस को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए.

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अमरीका में तीन हफ्ते से चल रहे शटडाउन पर डेमोक्रेट्स नेताओं के साथ बातचीत नहीं की और बैठक से बाहर चले गए.

ट्रंप मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए फंड की मांग कर रहे हैं. इसके लिए उनकी रिपब्लिकन अध्यक्ष नेंसी पेलोसी और चक शूमर से बातचीत चल रही थी, लेकिन ट्रंप ने इस बैठक को यह कहकर ख़ारिज कर दिया कि "ये समय की बर्बादी है."

अमरीका में तीन हफ्ते पहले शुरू हुए शटडाउन के बाद तकरीबन आठ लाख कर्मचारी पहली बार बिना तनख्वाह के रहेंगे.

Wednesday, January 2, 2019

सबरीमला मंदिर मामला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'हिंदू बहनों' के हक़ की याद क्यों नहीं आती?

मेरी मुस्लिम महिलाएं, बहनें, उनको मैं आज लाल किले से विश्वास दिलाना चाहता हूं. तीन तलाक़ की कुरीति ने हमारे देश की मुस्लिम बेटियों की ज़िंदगी को तबाह करके रखा हुआ है और जिन्हें तलाक़ नहीं मिला है वो भी इस दबाव में गुजारा कर रही हैं. मेरे देश की इन पीड़ित माताओं-बहनों को, मेरी मुस्लिम बेटियों को मैं विश्वास दिलाता हूं कि मैं उनके न्याय के लिए, उनके हक़ के लिए काम करने में कोई कमी नहीं रखूंगा और मैं आपकी आशाओं, आकांक्षाओं को पूर्ण करके रहूंगा."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये बातें 15 अगस्त, 2018 को लाल किले से दिए अपने भाषण में कही थीं.लेकिन अपने भाषणों और बयानों में बार-बार 'मुस्लिम बहनों', 'मुस्लिम माताओं' और 'मुस्लिम बेटियों' के हक़ और इंसाफ़ की बात करने वाले वही पीएम मोदी सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मुद्दे पर बिल्कुल अलग रुख अख़्तियार करते दिखे.

समाचार एजेंसी एएनआई की संपादक स्मिता प्रकाश ने जब तीन तलाक़ और सबरीमला मुद्दे पर प्रधानमंत्री की राय जानने चाही तो उन्होंने कहा:

दुनिया में बहुत से ऐसे देश हैं जहां तीन तलाक़ पर पाबंदी है. इसलिए ये आस्था का मसला नहीं है. इसका मतलब ये है कि तीन तलाक़ जेंडर इक्वलिटी (लैंगिक समानता) का मसला बनता है, सामाजिक न्याय का मसला बनता है, न कि धार्मिक आस्था का. इसलिए इन दोनों को अलग कीजिए. दूसरी बात,भारत स्वभाव से इस मत का है कि सभी को समान हक़ मिलना चाहिए. हिंदुस्तान में बहुत से मंदिर ऐसे भी हैं जहां पुरुष नहीं जा सकते और पुरुष वहां नहीं जाते. मंदिर की अपनी मान्यताएं हैं, एक छोटे से दायरे में. इसमें सुप्रीम कोर्ट की महिला जज (इंदु मल्होत्रा) का जो जजमेंट है, उसको बारीकी से पढ़ने की ज़रूरत है. इसमें किसी राजनीतिक दल के दख़ल की ज़रूरत नहीं है. उन्होंने एक महिला के नाते भी इसे समझकर अपने सुझाव दिए हैं. मेरा ख़्याल है उस पर भी चर्चा होनी चाहिए.

धर्मस्थलों में महिलाओं को प्रवेश दिलाने के आंदोलन से जुड़ी कार्यकर्ता तृप्ति देसाई कहती हैं, "प्रधानमंत्री को ऐसी बात बिल्कुल नहीं कहनी चाहिए थी. जैसे तीन तलाक़ में महिलाओं के साथ अन्याय होता है वैसे ही सबरीमला मामले में भी महिलाओं के साथ अन्याय होता आया है. उनके हक़ छीने जाते रहे हैं. वहां अगर 10-50 साल के पुरुष जा सकते हैं तो महिलाएं क्यों नहीं? ये हमारे संविधान में दिए गए समानता के अधिकार का अपमान है, महिलाओं का अपमान है."

आस्था के सवाल पर तृप्ति कहती हैं, "क्या महिलाओं की आस्था नहीं होती? उन्हें मंदिर में जाने से रोके जाने पर क्या आस्था से खिलवाड़ नहीं होता? वैसे, मुझे लगता है कि ये आस्था का नहीं बल्कि समानता का विषय है."

न्यूज़ वेबसाइट 'द वायर' की वरिष्ठ संपादक आरफ़ा ख़ानुम शेरवानी का मानना है कि चाहे सबरीमला का मुद्दा हो या तीन तलाक़ का, दोनों ही पितृसत्ता को चुनौती देते हैं.

उन्होंने बीबीसी से बातचीत में कहा, "हम अपने राजनीतिक नेतृत्व से कम से कम इतनी उम्मीद रखते हैं कि वो महिलाओं और लैंगिक न्याय से जुड़े मामलों पर निष्पक्ष होकर फ़ैसले लेंगे. लेकिन असल में होता ये है कि राजनीतिक पार्टियां अपनी वोट बैंक पॉलिटिक्स से अलग नहीं हो पातीं और इन दोनों मुद्दों में भी यही हुआ है."

आरफ़ा कहती हैं, "सबरीमला और तीन तलाक़ के मसलों में देखा जाए तो सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसलों का भी राजनीतीकरण हो रहा है. उन्हें भी अपनी सुविधा के हिसाब से स्वीकार या अस्वीकार किया जा रहा है. चूंकि तीन तलाक़ को अपराध ठहराया जाना बीजेपी की पॉलिटिक्स के अनुकूल है, वो इसे स्वीकार कर रही है. वहीं, सबरीमला में महिलाओं के महिलाओं को प्रवेश दिलाना उनके हिंदुत्व के अजेंडे के ख़िलाफ़ है इसलिए इसे ख़ारिज किया जा रहा है."

आरफ़ा मानती हैं कि प्रधानमंत्री मोदी का ये कहना कि सबरीमला आस्था का विषय है लैंगिक समानता का नहीं, एक समाज और लोकतंत्र के तौर हमें पिछली सदी में धकेलने की कोशिश जैसा जैसा है.

Friday, December 28, 2018

भारत ने दूसरे दिन 443/7 पर पारी घोषित की, ऑस्ट्रेलिया में 4 साल बाद 400 से ज्यादा रन बनाए

भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बिना विकेट खोए आठ रन बना लिए हैं। एरॉन फिंच तीन और मार्क्स हैरिस पांच रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले कप्तान विराट कोहली ने सात विकेट पर 443 रन के स्कोर पर भारतीय पारी घोषित की। उस समय रोहित शर्मा 63 रन बनाकर नाबाद थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। मिशेल स्टार्क दो, जबकि जोश हेजलवुड और नाथन लियोन 1-1 विकेट लेने में सफल रहे।

दूसरे दिन ही पारी घोषित करने की एक वजह यह भी
कप्तान विराट कोहली ने रविंद्र जडेजा के आउट होते ही पारी घोषित की। उस समय टीम इंडिया का स्कोर 443/7 था। विराट ने बुधवार को टॉस जीतने के बाद कहा था कि इस पिच पर तीसरे और चौथे दिन बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा।

ऑस्ट्रेलिया को भारत की बराबरी करने के लिए कम से कम पांच सत्र यानी तीसरे और चौथे दिन कम से कम चायकाल तक बल्लेबाजी करनी होगी। इसके बाद मैच खत्म होने में चार सत्र बचेंगे। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए यह लगभग असंभव होगा कि वह इतने समय में भारतीय पारी समेटकर जीत के लिए जरूरी रन भी बना ले। इन समीकरणों को देखते हुए कहा जा सकता है कि विराट ने सही फैसला लिया है।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया में 18वीं बार 400 से ज्यादा रन का आंकड़ा पार किया

भारत ने इस टेस्ट में 400 से ज्यादा रन बनाए। उसने ऑस्ट्रेलिया में करीब चार साल बाद टेस्ट में 400 रन का आंकड़ा पार किया। इससे पहले उसने छह जनवरी 2015 को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर हुए टेस्ट में 475 रन बनाए थे। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में 18वीं 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। भारत का ऑस्ट्रेलिया में हाइएस्ट स्कोर सात विकेट पर 705 रन है, जो उसने जनवरी 2004 में सिडनी में बनाया था। टीम इंडिया ने विदेश में 17 महीने बाद 400 से ज्यादा रन का स्कोर किया है। उसने पिछले साल अगस्त में कैंडी स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ 487 रन बनाए थे।

पहले सत्र में भारत का कोई विकेट नहीं गिरा
भारत ने पहले दिन दो विकेट पर 215 रन बनाए थे। गुरुवार को उसकी शुरुआत अच्छी रही। उसका लंच तक स्कोर दो विकेट पर 277 रन था। लंच और चायकाल के बीच चेतेश्वर पुजारा (106) और कोहली (82) आउट हुए। चायकाल के समय भारत का स्कोर 346/4 था। दूसरे सत्र में कोहली ने पुजारा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 170 रन जोड़े। उनके आउट होने के बाद टीम के खाते में छह रन ही जुड़े थे कि पैट कमिंस ने पुजारा को बोल्ड कर दिया।

तीसरे सत्र में भारत के तीन विकेट गिरे

चायकाल के बाद भारत ने 97 रन बनाए और अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा के रूप में तीन विकेट गंवाए। रहाणे और रोहित ने पांचवें विकेट के लिए 62 रन जोड़े। रहाणे की जगह ऋषभ ने ली। ऋषभ और रोहित ने भारत के स्कोर 400 के पार पहुंचाया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 76 रन जोड़े। ऋषभ के आउट होने के छह रन बाद जडेजा भी चार रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके साथ ही विराट ने पारी घोषित कर दी।

तीसरा विकेट : मिशेल स्टार्क की इस गेंद को विराट कोहली ने ऊपर से खेलने की कोशिश की। हालांकि, गेंद पूरी तरह से उनके बल्ले पर आई नहीं और थर्ड मैन पर खड़े एरॉन फिंच ने आसान कैच लपक लिया। उस समय टीम का स्कोर 293 रन था।

चौथा विकेट : पैट कमिंस की इस गेंद को पुजारा सही से जज नहीं कर पाए। उन्होंने इसे खेलने की कोशिश की, लेकिन नीची रहती गेंद उनके बल्ले का भीतरी किनारा लेते हुई विकेट से जा लगी।

पांचवां विकेट : नाथन लियोन की यह गेंद रहाणे की उम्मीद के विपरीत नीचे रही। रहाणे ने पीछे आकर गेंद को फ्लिक करने की कोशिश की, लेकिन गेंद घूमी और उनके पैड पर जा लगी। अंपायर ने आउट दे दिया।

छठा विकेट : मिशेल स्टार्क की इस गेंद पर ऋषभ ने छक्का मारने की कोशिश की। हालांकि, गेंद पर पूरी तरह से आई नहीं और काफी ऊंची उठ गई। गली में उस्मान ख्वाजा ने उनका कैच पकड़ लिया। 

सातवां विकेट : ऋषभ के आउट होने पर रविंद्र जडेजा ने क्रीज संभाली। जडेजा ने हेजलवुड की पहली ही गेंद को सीमा रेखा के पार भेज दिया। अगली गेंद पर उन्होंने कोई रन नहीं लिया। तीसरी गेंद बाउंसर थी। जडेजा ने बचने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके ग्लब्स को छूती हुई विकेटकीपर टिम पेन के हाथों में समा गई।

रोहित ने लगाई 10वीं फिफ्टी
रोहित शर्मा ने टेस्ट करियर का 10वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने टेस्ट में छह पारियों के बाद 50 से ज्यादा का स्कोर किया है। उन्होंने आखिरी बार पिछले साल दिसंबर में दिल्ली में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए टेस्ट में 50 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उन्होंने विदेश में भी छह पारियों के बाद 50 से ज्यादा रन बनाए। उन्होंने अगस्त 2016 में ग्रास आइलेट मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में 50 रन की पारी खेली थी। उसके बाद से उनकी विदेश में यह पहली अर्धशतकीय पारी है।

द्रविड़ से आगे निकले विराट
विराट कोहली एक कैलेंडर ईयर में विदेशी जमीन पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बने। वे 82 रन बनाकर आउट हुए। उनके इस साल अब तक 11 मैच में 1138 रन हो गए हैं। उन्होंने राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा। द्रविड़ ने 2002 में 1137 रन बनाए थे। हालांकि, वे ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बनने से रह गए। उनके और सचिन तेंडुलकर दोनों ने ऑस्ट्रेलिया में अब तक 6-6 शतक लगाए हैं।

Wednesday, December 19, 2018

IPL में उतरने से पहले ही बंगाल के इस क्रिकेटर ने बना लिया रिकॉर्ड

आईपीएल 2019 के लिए मंगलवार को हुई नीलामी में एक ऐसे क्रिकेटर पर बोली लगी, जो मैदान पर उतरने से पहले ही रिकॉर्ड बुक में शामिल हो गया. अब वह विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का ड्रेसिंग रूम एबी डिविलियर्स जैसे धुरंधरों के साथ साझा करेगा.

दरअसल, 16 साल 54 दिन (नीलामी के दिन की उम्र) के लेग स्पिनर प्रयास रे बर्मन को आरसीबी ने 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा है. वह आईपीएल नीलामी में खरीदे जाने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर हैं. बंगाल की ओर से खेलने वाले बर्मन ने अब तक लिस्ट-ए के 9 मैचों में 11 विकेट चटकाए हैं.

खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बारिश, ये हैं टॉप 10

सबसे कम उम्र में आईपीएल खेलने के रिकॉर्ड की बात करें, तो किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से 2018 में अफगानी ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान (मुजीब जादरान) ने 17 साल 11 दिन की उम्र में पहली बार मैदान पर कदम रखा था. भारत के सरफराज खान ने 2015 में आईपीएल डेब्यू 17 साल 177 दिन की उम्र में किया था.

उधर, हिमाचल प्रदेश के तूफानी क्रिकेटर पंकज जायसवाल को मुंबई इंडियंस ने खरीदा है. रणजी में धमाकेदार अर्धशतक की वजह से तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने उन्हें चुना. मुंबई ने 23 साल के इस बॉलिंग ऑलराउंडर को उसके बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा है.

हिमाचल प्रदेश के इस खिलाड़ी ने पिछले रणजी सत्र के दौरान धर्मशाला में गोवा के खिलाफ 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था, जो इस टूर्नामेंट के इतिहास की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है. उन्होंने 20 गेंदों में 63 रनों की तूफानी पारी खेली थी.

रणजी रिकॉर्ड की बात करें, तो सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड जम्मू-कश्मीर के बंदीप सिंह के नाम है. उन्होंने 2015 में त्रिपुरा के खिलाफ 15 गेंदों में अर्धशतक जमाया था.

जबकि मंगलवार को सेंसेक्‍स 190 अंकों की बढ़त के साथ 35,150 के स्‍तर पर बंद हुआ तो निफ्टी करीब 61 अंक बढ़कर 10,550 के स्‍तर पर आ गया. हालांकि सोमवार को सेंसेक्‍स 713.53 अंक यानी 2 फीसदी टूटकर 34,959.72 के स्‍तर पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 205.25 अंक यानी 1.92 फीसदी टूटकर क्रमशः 10,488.45 के स्‍तर पर रहा.

बता दें कि बीते सप्‍ताह आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 35 अंक बढ़त के साथ 35,963  के स्‍तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 10, 805 पर रहा. गुरुवार को सेंसेक्स में 150.57 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और 35,929.64  के स्‍तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 53.95 अंकों की तेजी के साथ 10,791.55 पर बंद हुआ. बुधवार को सेंसेक्स 629 अंक बढ़कर 35779 के स्तर पर बंद हुआ. मंगलवार को सेंसेक्‍स 190 अंकों की बढ़त के साथ 35,150 के स्‍तर पर बंद हुआ. हालांकि सोमवार को सेंसेक्‍स 713.53 अंक यानी 2 फीसदी टूटकर 34,959.72 के स्‍तर पर रहा .

सीपीएम सांसद ई करीम ने 500 रूपये और एक हजार रुपये के पुराने नोट वापस लेने, नष्ट करने और नये नोट जारी करने पर रिजर्व बैंक की ओर से खर्च की गयी धनराशि साथ ही नोटबंदी के दौरान बैंकों में नोट बदलने वालों की लाइन में लगे लोगों की मौत का ब्योरा मांगा था. इसके जवाब में जेटली ने बताया कि रिजर्व बैंक ने नोटबंदी के बाद नये नोटों की छपाई पर हुआ व्यय अपनी लेखा रिपोर्ट में अलग से नहीं दर्शाया है.

Thursday, December 6, 2018

रेटिंग एजेंसी फिच ने देश की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 7.4% से घटाकर 7.2% किया

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 7.4% से घटाकर 7.2% कर दिया है। चालू वित्त वर्ष (2018-19) के लिए यह अनुमान जारी किया गया है। भारत में ज्यादा लागत और नकदी की कम उपलब्धता की वजह से फिच ने अनुमान घटाया है।

साल 2020-21 में ग्रोथ रेट 7.1% रहने की उम्मीद
फिच के मुताबिक अगले वित्त वर्ष (2019-20) में भारत की विकास दर 7% और साल 2020-21 में 7.1% रहने की उम्मीद है। रेटिंग एजेंसी ने जून में 2019-20 के लिए 7.5% ग्रोथ का अनुमान जारी किया था।

फिच का कहना है कि भारत की जीडीपी के आंकड़े उम्मीद के मुताबिक नहीं रहने और बाजार में नकदी की कमी को देखते हुए अनुमान घटाया गया है। जुलाई-सितंबर में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.1% रही। अप्रैल-जून में यह 8.2% थी।

रेटिंग एजेंसी का कहना है कि अगले साल होने वाले आम चुनावों को देखते हुए उम्मीद है कि भारत की वित्तीय नीतियां लगातार ग्रोथ को बढ़ावा देने वाली होंगी। फिच के मुताबिक साल 2019 के आखिर तक डॉलर के मुकाबले रुपया 75 तक गिर सकता है।

शेयर बाजार गुरुवार को लगातार तीसरे दिन नुकसान में रहा। सेंसेक्स 572.28 अंक की गिरावट के साथ 35,312.13 पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में यह  35,266.76 तक फिसल गया। निफ्टी की क्लोजिंग 181.75 प्वाइंट नीचे 10,601.15 पर हुई। कारोबार के दौरान इसने 10,588.25 का निचला स्तर छुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से कमजोर संकेतों और रुपए में गिरावट जैसी घरेलू वजहों से बाजार में दबाव बढ़ा।

बीएसई, एनएसई के सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट में रहे
सन फार्मा को छोड़ सेंसेक्स के बाकी 29 शेयर नुकसान में रहे। रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.72%, यस बैंक 3% और भारती एयरटेल 2.67% लुढ़क गए। निफ्टी के 50 में से 46 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

रिजर्व बैंक ने बुधवार को बताया कि रिटेल लोन को एमसीएलआर की बजाय दूसरे मानक से जोड़ा जाएगा। इस वजह से बैंकिंग शेयरों में बिकवाली बढ़ी। तेल प्रोडक्शन घटने की आशंका से मेटल और तेल कंपनियों के शेयरों में दबाव बढ़ा। ओपेक की बैठक में तेल उत्पादन कम करने का फैसला लिया जा सकता है।